RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने ‘माय भारत-मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

नई दिल्ली/10 फरवरी।केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में एक वक्तव्य में, 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “माय भारत, मेरा युवा भारत” प्लेटफॉर्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के प्रति बहुत आभार और खुशी व्यक्त की।
मंत्री ने यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि इसकी शुरुआत के कुछ महीनों में 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने स्वयंसेवकों के रूप में पंजीकरण करवा लिया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य युवाओं को व्यक्तिगत और नेतृत्व विकास के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करना है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री ने पंजीकृत स्वयंसेवकों के हितों और आकांक्षाओं के अनुरूप विभिन्न आगामी पहलों की योजनाओं का अनावरण किया। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल प्रतिभा की तलाश करने से लेकर मतदाता जागरूकता अभियानों तक, यह प्लेटफॉर्म युवाओं को अवसर खोजने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विविध प्रकार के कौशल प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री द्वारा रेखांकित ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए मंत्री महोदय ने पंजीकृत स्वयंसेवकों और संभावित प्रतिभागियों दोनों को संबोधित किया और उनसे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर पंजीकरण करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “आप सिर्फ जनरेशन-जेड नहीं हैं; आप भारत की अमृत पीढ़ी भी हैं। युवाओं को राष्ट्र के भविष्य को आकार देने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने स्वयंसेवकों के बीच एकता, नवाचार और दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफॉर्म की प्रतिबद्धता को दोहराया।
अंत में, मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराते हुए एक उज्ज्वल भविष्य के लिए आज से ही कार्य में जुटने का आह्वान किया।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए, इच्छुक व्यक्ति mybharat.gov.in को देख सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना की स्थिति के आकलन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

हरेराम सिंह बने लोजपा(रा) भोजपुर के जिला महासचिव।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रावण दहन।

rktvnews

भोपाल:बच्चों ने किए विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियों के दर्शन।

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment