RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक!मानक अनुरूप गुणवत्ता के साथ तालाबों का किया जाए कार्य पूर्ण:जिलाधिकारी

बागपत/उत्तर प्रदेश 04 दिसंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार मे अटल भूजल योजनान्तर्गत चयनित तालाबो के सम्बंध में बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
अटल भूजल योजना जनपद -बागपत मे वित्तीय वर्ष 2022-23 मे कुल 32 तालाबों का जीर्णोंद्धार प्रस्तावित था जिसके लिए रु० 2.56 करोड़ का आवंटन हुआ था, जिसमे से 31 तालाबों पर अटल भूजल निधि से प्रस्तावित कार्य पूर्ण करा लिया गया है जिसके सापेक्ष कुल रू० 2.0178 करोड़ का व्यय हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 01है० से बड़े कुल 11 तालाबों के जीणोद्धार के लिए कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई को बनाया गया है जिसके लिए कुल रु० 5.69 करोड़ की धनराशि आवंटित है जिसके सपेक गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि तालाबों में किसी भी तरह की लापरवाही की जाती है कार्यकारी संस्था के साथ जिम्मेदारी तय करते हुए उनके प्रति कड़ी कार्यवाही की जाएगी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
01 है० से छोटे कुल 16 तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिए कार्यदायी संस्था भूमि संरक्षण विभाग को बनाया गया है जिसके लिए कुल रू० 1.36 करोड़ का आवंटन हुआ है ।
जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के शेष कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के गुणवत्ता के साथ निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, सहायक अभियंता सर्वेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: किंगफिशर और शाहाबाद हीरोज को दिया गया वॉक ओवर।

rktvnews

कनेक्टिविटी और समावेशिता पर केंद्रित आईटीयू केलिडोस्कोप-2024 का समापन।

rktvnews

इंदौर: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू,आगामी 7 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड में कृषि यांत्रिकी के लिए मिनी कीट imp यंत्र कैम्प लगाकर वितरीत।

rktvnews

हैंडबॉल खिलाड़ी आलोक और आशीष के कांस्य पदक लाने पर भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैन व अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment