RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 07 फरवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु ब्रह्मपुर, डुमराव, राजपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर एवं डुमराव के लिए डीके कॉलेज डुमरांव एवं +2 राज हाई स्कूल डुमरांव तथा राजपुर एवं बक्सर के लिए बाजार समिति प्रांगण बक्सर में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पहुंच पथ, अस्थाई ब्रजगृह हेतु कमरा, वाहन पार्किंग हेतु स्थल एवं साथ ही अन्य आधारभूत संरचनाओं का जांच किया गया। साथ ही वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को उक्त के संबंध में कई निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ट्राई ने सिम बंद करने की धमकी जैसे धोखाधडी वाले कॉल से किया आगाह।

rktvnews

उज्जैन :नगर निगम सभापति ने होमगार्ड लाइन में बाढ़ की पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, लेकर इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेन्टर का उद्घाटन किया।

rktvnews

झारखण्ड:संविधान नहीं, घमंडिया गठबंधन और भ्रष्टाचारी खतरे में हैं :गौरव भाटिया

rktvnews

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) 2023-24 के तहत आवेदनों को (नए/नवीनीकरण) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली।

rktvnews

भोजपुर : नवविवाहिता का शव कुआँ से बरामद।

rktvnews

Leave a Comment