RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैरागढ़ में घटना स्थल पहुंचे!मृतक के शोकमग्न परिजनों से की मुलाकात, कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 07 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग पवन कुमार शर्मा ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिये कहा ताकि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।

मृतक प्रियांशु के परिजनों को मिलेगी हर संभव मदद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को हुई दुर्घटना में मृतक प्रियांशु प्रजापति के घर पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ. पवन कुमार शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: 30 अगस्त को वोटर अधिकार-यात्रा के आगमन को ले माले ने आरा में की नुक्कड़ सभाएं।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा किसान मोर्चा भोजपुर द्वारा किसान नेता नरेश टिकैट का किया गया पुतला दहन।

rktvnews

इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान बन रहा है जनआंदोलन।

rktvnews

वाराणसी:काशी में विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों का हुआ सम्मान।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment