RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बक्सर: डीएम और एसपी की अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रात भर चली कार्यवाही।

बक्सर/बिहार 06 फरवरी।जिला खनन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण/रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा 05 फरवरी को समय 11:00 बजे रात्रि से 03:00 बजे रात्रि तक गोलम्बर चेक प्वाईंट, दलसागर चेक प्वाईंट, टेढकी पुल होते हुए जासो रोड में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक डुमराँव, जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक बक्सर सहित दल-बल के साथ छापेमारी की गयी। ग्रामीण इलाकों से भारी वाहनों के परिवहन की सूचना के मद्देनजर टेढकी पुल के रास्ते बसौली, नदाँव, जगदीशपुर जासो होते हुए गोलम्बर चेक प्वाईंट तक जाँच किया गया। छापेमारी के क्रम में 03 वाहनों को जप्त किया गया। जिस पर लगभग 08 लाख रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी से प्राप्त सुचनानुसार गाड़ियों की जांच के क्रम में 20 वाहनों पर लगभग 2 लाख रूपये (ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट छुपाना एवं अन्य कारणों के कारण) का जुर्माना किया गया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

गाजीपुर:पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में लगभग ₹33,500 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment