RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने वीसी के माध्यम से की CAPF कोषांग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 सितंबर। बुधवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CAPF कोषांग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी सी.ए.पी.एफ. कोषांग को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अवासन स्थलों पर लाइट, शौचालय, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था अविलंब पूर्ण कर ली जाए।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि आने वाली सभी केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों को विधानसभा वार व्यवस्थित रूप से ठहराने की ठोस तैयारी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक अवासन स्थल के लिए एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का आदेश जारी किया गया ताकि समुचित समन्वय एवं निगरानी के माध्यम से व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी सी.ए.पी.एफ. कोषांग,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता,पी.एच.ई.डी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर: चंदवा सूर्य मंदिर परिसर में शुरू हुआ श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर:महिला दिवस पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 5 अप्रैल, को देहरादून और मसूरी के दौरे पर,आईएएस चरण-I, 2023 बैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

rktvnews

Leave a Comment