RK TV News
खबरें
Breaking News

भारत सरकार के अधिवक्ता तथा जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने आरा बार के नए सत्र के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को प्रेषित की हार्दिक शुभकामना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जुलाई।भारत सरकार के अधिवक्ता तथा जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने आरा बार के नए सत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को हार्दिक शुभकामना-संदेश प्रेषित किया है। अपना शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए अतुल प्रकाश ने कहा है कि आरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों को पारदर्शी तरीके से बार को चलाना चाहिए और आरा बार में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी भी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों पर है। इस अवसर को कभी भी नहीं गंवाना चाहिए। बिना लाग- लपेट के मॉडल रूल से बार को चलाकर दिखाना चाहिए। इससे बड़ी सामूहिक भागीदारी कुछ नहीं है।
श्री प्रकाश ने अपने संदेश में कहा की विशेष रूप से अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेवारी है कि आरा बार एसोसिएशन को मॉडल रूल के अनुसार संगठन को चलाना चाहिए। अब तक मॉडल रूल के अनुसार आरा बार एसोसिएशन का संचालन नहीं हुआ है।
पिछला सत्र विवाद की भेंट चढ़ गया है इस सत्र को विवाद की भेंट नहीं चढ़ाना चाहिए। आपसी सहमति और कैबिनेट को साथ लेकर कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के आलोक में ही किसी प्रकार का कार्य किया जाना चाहिए। इस सत्र में पुराने और अनुभवी अधिवक्ता हैं वहीं नए युवा अधिवक्ताओं के उत्साह से यह सत्र लवरेज है। इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। यह जनादेश आपसी विश्वास और समझ का ही परिणाम है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 जून 25

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्ण स्वर्ण पदक विजेता जगजीवन कॉलेज के छात्र मोहित को प्राचार्या ने किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:अग्नि सुरक्षा कार्ययोजना क्रियान्वयन निगरानी समिति की बैठक में किए गए अहम् फैसले।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment