RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: युवक को मारी गोली।

आरा/भोजपुर 06 फरवरी। आज दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास सदर अनुमंडल के गड़हनी थाना अंतर्गत गड़हनी बाजार में एक युवक अनूप कुमार पिता सतेंद्र यादव को एक अपराधी लड़के ने गोली मार दी। सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। गोली मारने वाले अभियुक्त की बाइक घटनास्थल से बरामद की गई है। पुलिस द्वारा  जानकारी अनुसार आरंभिक जांच में यह मामला सामने आया है कि गोली मारने वाला घायल व्यक्ति का कोई रिश्तेदार बताया जा रहा है। गोली मारने का प्रारंभिक कारण कुछ प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले को अपने अनुसार जांच कर रही है। घायल अनूप कुमार के भाई का इस बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक का दुकान है लेकिन अनूप कुमार कभी-कभार ही इस दुकान पर आता है। अनूप कुमार का कोई व्यवसाय नहीं है। पुलिस मामले की जांच में अपराधी के काफी करीब पहुंच चुकी है बहुत जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : नेता प्रतिपक्ष खड़गे और मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात।

rktvnews

गोपालगंज:हाथीपांव जैसी बीमारी से बचाव के लिए खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा:एसीएमओ

rktvnews

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

rktvnews

परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

rktvnews

बिहार विभूति स्व० डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment