RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

1 फरवरी 2024 का बजट देश के युवाओं को समर्पित, पाली सांसद खेल महाकुंभ में बोले पीएम।

नई दिल्ली/ तंजीम फात्मा, 03 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित हुए पाली सांसद खेल महाकुंभ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभकामनाएं दीं…बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में करीब दस हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरे….वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में कभी हार होती ही नहीं है या तो आप जीतते हैं या आप सीखते हैं इसलिए सभी खिलाड़ियों के साथ उपस्थित सभी कोच और परिवारजन को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं… इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजस्थान और पूरे देश के युवाओं के युवाओं को आकार देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सेना हो या खेल , राजस्थान की वीरभूमि के युवाओं ने देश को सदैव गौरान्वित किया है….उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राजस्थान के सभी खिलाड़ी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे…इसके साथ ही पीएम मोदी ने खेलों की ताकत के बारे में बात करते हुए कहा कि खेल युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचे रहते है….खेलों के कारण इच्छाशक्ति में मजबूती आती है…पीएम मोदी ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों की न सिर्फ एकाग्रता बढ़ती है बल्कि उसकी वजह से सप्ष्टता भी आती है…उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में बड़ी भूमिका निभाते हैं…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि खेलों से हमें सीख मिलती है कि उत्कृष्टता की कोई लिमिट नहीं होती है हमें सदैव बस अपनी पूरी ताकत के साथ कोई भी प्रयास करना चाहिए।अपने वर्चुअली संबोधन में पीएम मोदी ने देश के विकास में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार का उत्साह और विश्वास सांसद खेल महाकुंभ में दिखा है वो आज के युग में युवाओं की पहचान बन गया है..इसके साथ ही मौजूदा सरकार की इस तरह के खेलों के आयोजन की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ जिला और राज्य स्तर पर लाखों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक खास तरह का मंच प्रदान कर रहा है…प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस तरह का खेल आयोजन न सिर्फ नई और उभरती हुई प्रतिभाओं को तलाशने का माध्यम बन रहा है बल्कि उन्हें तराशने का भी एक जरिया है.. साथ ही इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को राष्टीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर खेलने को भी बल मिला है…पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सांसद खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले दो लाख से अधिक एथलीटों और ग्यारह सौ से ज्यादा स्कूली छात्रों की भागीदारी की भी सराहना की….साथ ही उन्होंने आने वाले समय में सासंदों की तरफ से महिलाओं के लिए समर्पित एक प्रतियोगिता के आयोजन का भी जिक्र किया…पाली सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन के मौके पर अपने वर्चुअली संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि इस बार 1फरवरी 2024 को जो बजट आया है वो भी एक तरह से देश के युवाओं को समर्पित है…उन्होंने कहा कि रेलवे और सड़क जैसे आधुनिक बुनियादी ढांचे पर ग्यारह लाख करोड़ रूपए के निवेश से सबसे अधिक फायदा देश के युवाओं को होगा…उन्होंने कहा कि चालीस हजार सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत जैसे कोच में बदलने की घोषणा जैसी पहल के हमारे युवा ही सबसे बड़े लाभार्थी होंगे…इसके अलावा पीएम मोदी ने खेलो इंडिया गेम्स का जिक्र करते हुए कहा कि खेलों इंडिया के तहत तीन हजार से अधिक एथलीट्स को हर माह पचास हजार रूपए तक की सहायता दी जा रही है..उन्होंने आगे कहा कि करीब एक हजार खेलो इंडिया केंद्र जमीनी स्तर पर काम कर रहें हैं जिसमें लाखों एथलीट्स को ट्रेनिंग की सुविधा मिल रही है।पाली के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पाली में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में लगभग तेरह हजार करोड़ रूपए की सड़कों का निर्माण , रेलवे स्टेशनों , पुलों का विकास, पासपोर्ट केंद्र और चिकित्सा समेत शैक्षिक और आईची केंद्रों की स्थापना शामिल है..पीएम मोदी ने कहा कि पाली में इन सभी पहल का उद्देश्य यहां के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना और उनके सम्पूर्ण कल्याण में अहम योगदान प्रदान करना है।

Related posts

चतरा:वित्त पोषित योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत PMAGY सामाजिक अंकेक्षण हेतु बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

सारण: डीडीसी ने कृषि बाजार समिति, छपरा के परिसर में EVM के डिस्पैच एवं संग्रहण हेतु निर्माणाधीन बज्र गृह का निरीक्षण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन – 178 करोड़ रुपए की लागत से होगा 38 कि.मी. सड़क का विकास कार्य।

rktvnews

स्वच्छ इंडस्ट्रियल पार्क्स अवॉर्ड 2025 में पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना को राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या,लिखा- जिससे सेटिंग की उसने धोखा दिया।

rktvnews

Leave a Comment