RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

• प्रवेश के लिए पहली सूची की घोषणा 15 जुलाई को।

• एडमिशन के लिए मिशन मोड में जुटी हुई है विश्वविद्यालय की टीम।

• कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर की लगातार समीक्षा जारी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 12 जुलाई।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (छग) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश हेतु अभिरुचि परीक्षा की शुरुआत 12 जुलाई से हो गई है। अभिरुचि परीक्षा का पहला चरण 14 जुलाई तक निर्धारित है। प्रवेश के लिए पहली सूची 15 जुलाई को जारी होगी। सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नृत्य, संगीत, लोक संगीत, योग, साउंड इंजीनियरिंग, थिएटर, मूर्तिकला, चित्रकला, ग्राफिक्स, क्रॉफ्ट एंड डिजाइन, सौंदर्य शास्त्र आदि परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल आर्ट्स के विषयों के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आजीवन शिक्षा आदि विभिन्न विषयों के नियमित अध्ययन हेतु प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सर्वप्रथम 13 जून से 30 जून तक प्रवेश हेतु पंजीयन आवेदन आमंत्रित किया था। इस अवधि में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु अभिरुचि परीक्षा 12 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 14 जुलाई तक संपन्न होगी। प्रवेश हेतु पहली सूची 15 जुलाई को जारी होगी।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसलिए 30 जून से 15 जुलाई तक पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों की अभिरुचि परीक्षा की तिथि तथा परिणाम आदि 15 जुलाई के बाद पृथक घोषित किए जाएंगे।

कुलपति द्वारा सतत समीक्षा जारी

नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से लेकर पूरे वर्ष तक अकादमी कैलेंडर का समयबद्ध पालन हो सके, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पिछले सत्र की समाप्ति से ही कार्य प्रारंभ कर दिया है। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर की मंशा है कि प्रवेश से लेकर परीक्षा तक समय का समुचित पालन किए जाने पर न केवल विद्यार्थियों को सही समय पर परिणाम प्राप्त होगा, अपितु क्रियान्वयन की दृष्टि से भी कार्यभार अत्यधिक नही होगा। कुलपति डॉ. चंद्राकर द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया को निर्विघ्न और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिष्ठातागण, वरिष्ठ अधिकारियों और सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ सतत बैठकें और विचार-विमर्श किए जा रहे हैं। उनके द्वारा प्रवेश प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस हेतु समिति का गठन किया गया है। कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. आईडी तिवारी के सीधे नियंत्रण में प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न हो रही है। कुलसचिव लगातार संबंधित अधिनस्थों से अपडेट्स ले रहे हैं।

मिशन मोड में लगी टीमें

विद्यार्थियों और पेरेंट्स को प्रवेश की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसलिए कुलसचिव डॉ. आईडी तिवारी के निर्देश पर युटीडी, आईटी और पीआर की टीमें पूरी प्रक्रिया को ‘ईजी टू एक्सेस’ बनाए रखने में तत्परता से जुटी हुई हैं। एडमिशन संबंधी समस्याओं की सूचना के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.iksv.ac.in के अतिरिक्त मोबाइल नंबर 7820234232, 9301342604, 90093 12090, 9589258582 और 6260615214 पर भी संपर्क करके परामर्श लिया जा सकता है।

अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष भी सक्रिय

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के अधिष्ठातागण और विभागाध्यक्ष भी अब नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार हो गए हैं। अधिष्ठाता अपने-अपने संकायों के विभागाध्यक्षों से संवाद स्थापित करते हुए नियमित कक्षाएं प्रारंभ करने के संदर्भ में तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होते ही सही समय पर नियमित अध्यापन शुरू हो सके।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड अन्तर्गत मुगाँव में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का किया उदघाटन।

rktvnews

चतरा:सीएसआर गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढवा:आकांक्षी ब्लॉक मझिआंव के सभी पंचायतों में हुआ स्वच्छता शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर कलम आज उनकी जय बोल की पंक्तियां गुंजती रही।

rktvnews

घर में सुख शांति समृद्धि के लिए नित्य प्रतिदिन हवन करना चाहिए:जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment