RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

नई दिल्ली/03 फरवरी।25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग नौका महाबली को 02 फरवरी 2024 को रियर एडमिरल सुबीर मुखर्जी, एनएम, एएसवाई (कोच्चि) की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। यह बहुउद्देशीय नौका भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल की गौरवशाली ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप तीन 25टी बोलार्ड पुल टग नौकाओं के निर्माण और उन्हें नौसेना को सौंपने के लिए एक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एम/एस एसएसपीएल) के साथ अनुबंध किया गया था। इन विशेष प्रायोज्य नौकाओं का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया जा रहा है। इन नौकाओं की उपलब्धता से नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों को बर्थिंग और अन-बर्थिंग, मोड़ वाले स्थानों तथा कम गहरे पानी में आवश्यकता के अनुसार सहायता देने व अन्य सुविधाएं प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान की जाएगी। ये नौकाएं जहाजों के ठहरने के स्थान पर जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेंगी और इनमें खोज एवं बचाव अभियान संचालित करने की क्षमता भी निहित है।

Related posts

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

चतरा:28 जनवरी एवं 4 फरवरी को होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा(JGGLCCE) 2023 का आयोजन को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

वैशाली:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चलाया गया घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment