RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर : इंस्पेक्टर रजनीकांत ने शाहपुर थानाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर के नये थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रजनीकांत ने पदभार ग्रहण किया। शाहपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षकों का तबादला डीआईजी शाहाबाद रेंज नवीन चंद्र झा द्वारा कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन आयोग बिहार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय के  आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन हेतू चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों से आच्छादित होने वाले तथा एक ही जिला में 3 वर्ष तक की अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस निरीक्षक कोटि के पुलिस पदाधिकारियो का स्थानांतरण शाहाबाद क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचारोपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन, नवीन चंद्र झा द्वारा किया गया। इसी क्रम में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा चौरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रजनीकांत का तबादला शाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में किया गया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक रजनीकांत ने शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रजनीकांत ने कहा कि क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को जानकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा।

Related posts

बीता हुआ कल।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपहरण मामले के वांछित को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

इंदौर में मानवता का नया अध्याय: अंगदान हेतु 67वां ग्रीन कॉरिडोर द्वारा संपन्न हुए अंगदान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश के आलोक में डीएमओ की कार्रवाई,शिकारीपाड़ा में Rachana Raj Transport Associates Private Limited सील।

rktvnews

Leave a Comment