RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रांची:पद्मश्री अशोक भगत लिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग का हुआ विमोचन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)13 अप्रैल।पद्मश्री अशोक भगत द्वारा लिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” का विमोचन राँची अवस्थित कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबाले द्वारा किया गया। इस दौरान साथ में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी जी व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्या डॉ. आशा लकड़ा भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं।
इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि बंधु/ भगिनी का पद्मश्री अशोक भगत ने हृदय से आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु पधारे झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, क्षेत्र संघचालक देवब्रत पाहन, पूर्व क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ सिंह , भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रांत प्रचारक गोपाल जी, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति, डीएसपीएमयू विश्वविद्यालय के कुलपति, राँची विश्वविद्यालय के कुलपति, बीआरए विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति, झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति, साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति, आईआईआईटी के निदेशक, द्वय विधायक राँची सी. पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अनेक अतिथिगण उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन को ले सभी कोषांगो की बैठक।

rktvnews

दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में एक्वस एंजियोग्राफी के साथ मिनिमली इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी में वैश्विक प्रथम की उपलब्धि।

rktvnews

पटना माइंड फेस्ट 2024: बिहार म्यूजियम में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, देश- प्रदेश के छात्रों से ने इंडिया क्विज, क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड और वर्ड-बी में लिया हिस्सा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: झारखंड के राज्यपाल से ख्यातिप्राप्त चित्रकार संजीव सिन्हा ने की मुलाकात ,भोजपुरिया कैलेंडर पर हुई चर्चा।

rktvnews

बक्सर: पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी कैडेटो ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान।

rktvnews

Leave a Comment