RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा :केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का मनाया स्थापना दिवस!नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ:डॉ.ऋचा गार्गी

दरभंगा/बिहार 02 फरवरी।डीएमसीएच अंतर्गत संचालित जीविका दीदी की रसोई को एक वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी में गुरुवार को डीएमसीएच अधीक्षक डॉ.अलका झा, डीपीएम जीविका डॉ. ऋचा गार्गी व रसोई में कार्य करने वाली जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से केक काट कर स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर डॉ.अलका झा ने कहा जीविका द्वारा चलाये जा रहे दीदी की रसोई की कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम होगी।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदी की रसोई स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स-समय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवा रही है। इसकी सेवा से मरीज, उनके परिजन के साथ डीएमसीएच के कर्मी भी बेहद खुश व संतुष्ट हैं।
वहीं डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी ने बताया कि जीविका दीदी की रसोई का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए आज एक वर्ष पूर्ण हो चूका है।
उन्होंने कहा कि यहाँ 50 जीविका दीदी,10 सहायकों की मदद से लगभग 700 मरीजों को तीन वक़्त भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। साथ ही परिजनों व आगुन्तकों को सस्ते दरों पर भोजन व नाश्ते का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि जीविका दीदी की रसोई को हर माह औसतन 3.50 लाख रुपये का मुनाफ़ा हो रहा है। दरभंगा जिला की जीविका दीदी विभिन्न रोज़गारों से जुड़ कर आर्थिक व सामाजिक रूप से सबल कर विकास के नित्य नए आयाम गढ़ रही है।
इस अवसर पर दीदी की रसोई से जुड़ी जीविका दीदियों के चेहरे पर जबरदस्त ख़ुशी व उत्साह दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए युवा पेशेवर गैर कृषि तृषा,संचार प्रबंधक राजा सागर,सामुदायिक समन्वयक रेनू कुमारी,सोनी कुमारी,रिंकू कुमारी,ज्योति कुमारी,क्षेत्रीय समन्वयक सुजाता कुमारी,शशि शेखर कुमार, कैडर सुनील कुमार एवं अन्य कर्मियों सहित दर्जनों जीविका उपस्थित थे।

Related posts

दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी ग्रीन ने ग्लोबल बायोडाइवर्सिटी फ्रेमवर्क अपनाकर प्रकृति संरक्षण को दी नई गति।

rktvnews

बागपत:सपनों को साकार करने के लिए मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।

rktvnews

पटना:बिहार की अलक्षित महिला साहित्यकारों को प्रकाश दिया है डा सुमेधा पाठक ने।

rktvnews

पटना:संभावित आपदाओं से निपटने हेतु निरंतर मॉकड्रिल आवश्यक, आमजन गंभीरता से करें सहभागिता : प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

भोजपुर:बजट की समीक्षा पर फुटाब ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment