RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:आम बजट झूठ का पुलिंदा- गरीबों, किसानों और सहारा खाताधारकों को निराश करने वाला बजट – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 02 फरवरी।आज जे.पी स्मारक से मार्च निकालकर आम बजट से निराश लोगों ने पुतला दहन किया गया।
मार्चधारियों ने बताया की देश का आम बजट सहारा इंडिया करोड़ो खाताधारकों सहित गरीबों, किसानों, और बेरोजगार युवाओं को निराश करने वाला बजट है,यह झूठ का पुलिंदा है,महंगाई बढाने वाला है.इस बजट से नाखुश महिलाओं और आम गरीबों ने सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मार्च आयोजित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वितमंत्री निर्मला सितारमन का पुतला फूंका।
पुतला दहन से पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि देश का बजट महंगाई को बढाएगा,यह झूठ का पुलिंदा है.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा इंडिया के करोड़ो खाताधारकों को निराश किया है जो अपनी हाड़तोड मेहनत कर अपने बचत का पैसा अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के सहारा मे जमा किया था जो डुबने के कगार पर है और सरकार उनके पैसे लौटाने का कोई कार्यक्रम इस बजट मे पेश नहीं किया है क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने रेवड़ी-पटरी वालों,ठेला-खोमचा वालों, गरीबों, किसानों और आम नागरिकों को रुलाया है जिन्होंने सहारा इंडिया मे अपना रुपया जमा किया था वे निराश व आक्रोशित है.माले नेता ने कहा कि कौशल विकास मिशन मे मामुली 538 करोड़ रुपया देकर करोड़ो बेरोजगार युवाओं को निराश किया है वहीं गरीबों के की खाद्य सब्सिडी कम है तथा किसानों के लिए यूरिया खाद व पोषक तत्व मे कटौती निंदनीय है.
भाकपा माले नेता राजु प्रसाद ने कहा कि कार्पोरेट घरानों के टैक्स बढाने से इंकार कर बजट के राजकोषिय घाट ए को बढाया है वही देश की अर्थ व्यवस्था को तबाही और देश को भारी कर्ज मे ढकेल दिया है.
इस कार्यक्रम मे प्रमुख लोगों मे कृष्णा प्रसाद, सुनिल चौधरी, रंजु देवी,फुलझारो देवी,लक्षमीना देवी,शांति देवी,शाहीदा खातुन, कहना खातुन, सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, सियाराम यादव आदि शामिल थे।

Related posts

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि :उपायुक्त

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एएनएम छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 2 लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

देवघर:भादो मेला, 2025 में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है सूचना जनसंपर्क विभाग।

rktvnews

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 – ‘बैटल ऑफ माइंड्स’ का शुभारम्भ किया गया।

rktvnews

सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी जिला कार्यालय पर आयोजित!सद्गुरु की भक्ति से मिलती है जीवन मुक्ति:श्रीकांत प्रधान

rktvnews

Leave a Comment