
आरा/भोजपुर 20 अगस्त। आज आरा रेल पुलिस थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया की स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से आरा नगर थाने के अवलपुर वार्ड संख्या 26 निवासी सोनू को धंगाई थाना क्षेत्र बेहरी टोला निवासी राजेश कुमार की पत्नी अंजलि देवी के चोरी के माला के साथ जिसकी कीमत लगभग 12000 रुपए बताई जाती है के साथ रंगे हाथ पकड़ गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया की इस संबंध में पीड़िता अंजली देवी द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसका अनुसंधान सहायक अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार सुमन के द्वारा किया जायेगा।
