RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर पैक्स चुनाव में कमलावती देवी को मिला ताज।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जनवरी। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के नगर पंचायत शाहपुर पैक्स के चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज कमलावती देवी को मिला है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमलावती देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। 30 जनवरी की देर रात में परिणाम घोषित हुए। कमलावती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसंती देवी को 179 मतों से पराजित किया। और इसी के साथ नगर पंचायत शाहपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला कमलावती देवी ने चुनाव जीत कर इतिहास बनाया। कमलावती देवी को 461 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसंती देवी को 282 मत मिले। इस तरह कमलावती देवी ने 179 मतों से बसंती देवी को हराकर अध्यक्ष पद का सेहरा बांध लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने विजयी प्रत्याशी कमलावती देवी को प्रमाण पत्र दिया। कुल 1302 मतदाताओं में से 853 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विदित हो कि कमलावती देवी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रंगलाल यादव की पत्नी हैं। इस तरह पति और पत्नी दोनों ही लगातार पैक्स अध्यक्ष बन गए। यह अपने आप में एक मिसाल है। पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र से लेकर मतगणना स्थल तक तैनात दिखे। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। पैक्स के प्रबंध कार्यकारिणी के 11 पदों मे से 8 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिसमे पिछङा वर्ग से 2, अति पिछड़ा वर्ग से 2, अनुसूचित जाति वर्ग से 2 तथा सामान्य महिला वर्ग से 2 सदस्य शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए मतदान कराया गया। इस आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने दी। चुनाव परिणाम के बाद कमलावती देवी तथा उनके पति निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रंग लाल यादव के समर्थक खुशी से झूम उठे। उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल उङाया और मिठाइयाॅ बांटी।

Related posts

भोजपुर:पूर्व विधायक भाई दिनेश पहुंचे समाज सेविका के साथ श्राद्ध कर्म में।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की पूर्व दिवस पर आयोजित होगा जनसंवाद:डा शशि

rktvnews

भोजपुर:कर्नल मनु तिवारी के आवास पर हुआ चुड़ा दही भोज।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

नवादा: 25 नवंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर जारी हुई अधिसूचना , राजभवन का नाम अब ’लोकभवन’ होगा।

rktvnews

Leave a Comment