RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष,मतदान सामग्री वितरण ,कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 31 जनवरी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण व निर्वाध संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष,मतदान सामग्री वितरण ,कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।
डिग्री कॉलेज के मुख्य भवन में चारों विधानसभाओं के ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाए जाने तथा सभागार में निर्वाचन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नोडल बैरिकेडिंग को निर्देश दिए कि वे स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्षाओं की ड्राइंग बनाकर प्रस्तुत करने के साथ ही बैरिकेडिंग की भी ड्राइंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रेषक कक्ष ,मीडिया रूम भी चिन्हित करें।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहनों की विधानसभावार पार्किंग एवं संचरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी व एआरटीओ को दिए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी डॉ एसo केo बरनवाल, उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके श्रीवास्तव, तहसीलदार जगदीश नेगी , एआरटीओ कृष्ण सिंह पलडिया आदि मौजूद थे।

Related posts

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

rktvnews

भोजपुर:राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जैविक खेती हेतु किसानों के जत्थे को कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने झंडी दिखा किया रवाना

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र महाविद्यालय मे ऑनलाइन कक्षा का होगा संचालन।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

गढ़वा:08 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

Leave a Comment