RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ.श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ हुआ।बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
डॉ. श्रीधर तिवारी ने राजीव गांधी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति को गति मिली तथा मतदाताओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में दल-बदल विरोधी कानून लागू किया गया, जबकि आईटी एवं टेलीकॉम क्षेत्र के विकास की नींव भी इसी दौर में मजबूत हुई।जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत हुई।डॉ.तिवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार महापुरुषों के योगदान को नजरअंदाज कर ,कार्यों का नाम बदलकर अपना श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, पन्नग कुमार त्रिपाठी,वीरेन्द्र मिश्रा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, घनश्याम उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप सिंह, देवकुमार सिंह, अशोक यादव, चितरंजन मुन्ना, घनश्याम चौधरी, नागेंद्र मिश्रा, शक्ति सिंह मनन, आशुतोष ठाकुर, गोपाल कृष्ण गोखले, डॉ. भीम तिवारी, लुटावन चौरसिया, रंजीत यादव, गंगा पांडेय, मदन मोहन तिवारी, अजय पासवान, बिनय कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, मोहन प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह, दीपक राय, मुन्ना चौधरी, अमित सिंह, अरुण कुमार राय, श्रीराम राय, रामायण राय, लाल बाबू साह सह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : राहुल तिवारी का जनसंपर्क।

rktvnews

सवालों के बीच लोकतंत्र की वास्तविकता।

rktvnews

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

इंदौर में चलेगा नशा मुक्ति का विशेष अभियान,युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

वैवाहिक विवादों में नाबालिग बच्चे का डीएनए परीक्षण नियमित रूप से नहीं किया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

भारतीय उपभोक्ताओं के लिए रिलायंस ने पेश की नई एनर्जी ड्रिंक “रसकिक ग्लूको एनर्जी”।

rktvnews

Leave a Comment