RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

दीदीजी फाउंडेशन ने कुरथौल पंचायत में किया कंबल का वितरण।

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)30 जनवरी। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के कुरथौल पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ कुरथौल पंचायत में घूमघूम कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किये।इस अवसर पर डा.नम्रता आनंद ने कहा, हमलोग लगातार वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं, जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।हम लोग हर वर्ष कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और बताया कि यह गतिविधि पूरे ठंड के मौसम में जारी रहेगी।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक मिथिलेश सिंह ने कहा,गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद, मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर और सोनु कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

गिरीडीह: सड़क सुरक्षा को ले चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

जयपुर:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

rktvnews

Leave a Comment