RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखंड 30 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष व कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में सिमरिया प्रखंड के बानासाड़ी पंचायत के रहने वाले जनता ने बताया कि ग्राम कुट्टी में लगभग 80 % आदिवासी परिवार रहते हैं। इस ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है। यहां पर एक प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी। पर वह भी राजकीय प्राथमिकी विद्यालय सिमरिया में मर्ज हो गया है। यहां के ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिससे गांव के बच्चे को कुपोषण का उपचार नहीं हो पा रहा है और ना ही शिक्षा मिल पा रहा है। इसपर उपायुक्त ने आवेदन का अवलोकन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। वहीं दूसरे मामले में हंटरगंज के रहने वाले सीख समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल आवेदन के माध्यम से डुमरिकला में हो रहे समुदाय भवन निर्माण कार्य को लेकर जांच कराने हेतु अनुरोध किया। इसपर उपायुक्त ने अस्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, भूमि विवाद से संबंधित  समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद महिलाओं को उनके अधिकारों से करा रहा रूबरू।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0; नुक्कड़ नाटक “एकता की गंगा” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

भोपाल:ईपीएफओ भोपाल में एआईबीईयू – एनएफआईटीयू पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय शिविर का समापन।

rktvnews

बिहार:अतिथि सहायक प्राध्यापकों के समायोजन एवं वेतन भुगतान को ले सीनेट सदस्य ने की उच्च शिक्षा निदेशक से मुलाकात।

rktvnews

कम समय में जाति आधारित सर्वे के आंकड़ों को एकत्रित एवं प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का बना गवाह:तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

Leave a Comment