RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराध

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे है लोग।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 9 मार्च, हम डिजिटल दुनिया में प्रवेश तो कर रहे है इसके कई मायनों में फायदे भी है और नुकसान भी।इसी डिजिटल दुनिया का एक रूप सोशल मीडिया पर फेसबुक और वाट्सअप इत्यादि है जो काफी प्रचिलत भी है इसके माध्यम से हम देश दुनिया के लोगो से जुड़े रहते है और अपनी जानकारियां ,खुशियां शेयर करते रहते हैं।वही आज कल कुछ लोगो द्वारा इसका उपयोग लोगो को ब्लैक मेल करने के लिए भी किया जा रहा है,और आमदनी का जरिया बना हुआ है।जहां लड़कियां आपको फ्रेंड बना आपसे व्हाट्सप ले वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक कार्य करने को उकसाती है फिर वीडियो कॉलिंग की रिकॉर्डिंग कर वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रकम वसूलती है।इस बात की लोगो से शिकायत सुनने के बाद मैने इसकी पुष्टि के लिए अपने आपको इस खेल में शामिल किया और इसकी सत्यता की जांच की।जो पूरी तरह से सत्य निकली।पहले आपको फेसबुक पर फ्रेंड की रिक्वेस्ट आयेगी जिसकी प्रोफाइल काफी गंभीर और सभ्य लगेगी लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और होती है।ये लड़कियां वीडियो कॉल कर मस्ती करने की बात कर आपका no लेती है ,फिर कॉल कर आपत्तिजनक दृश्यों की रिकॉर्डिंग कर उसे अपलोड न करने की एवज में रकम की मांग करती है,वैसे ये काम मेरे लिए भी उतना आसान नहीं था,फिर भी अपने आप को बचाते हुए इसकी शुरुवात की लेकिन उनके बताए गए शर्तों के मुताबिक दृश्यों को न परोस पाने के कारण कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया गया।खैर हमे सचेत रहना है।इस संबंध में फेसबुक ,व्हटासुप और अन्य सोशल मीडिया साइट पर हमें सावधानियां बरतने की जरूरत है।

Related posts

क्या यही चुनाव आयोग का काम है?

rktvnews

नागर विमानन मंत्रालय के लिए यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि है : ज्‍योतिरादित्‍य एम. सिंधिया

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक,पारदर्शी और जवाबदेही शासन-प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर आरा शहर में तीन नए वेन्डिंग ज़ोन चिन्हित, नवादा स्थित वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर के अमित मिश्रा को मिला बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर के हाथों दिया गया अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment