RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

हनुमानगढ़:शहीद दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, जिला स्तर पर कलैक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30 जनवरी। महात्मा गांधी ने हर भारतीय के दिल में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की भावना पैदा की। उनके विचार और आदर्श हर भारतीय को हमेशा राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला एवं उपखण्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर कलैक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलैक्टर काना राम, एसपी डॉ. राजीव पचार, सीइओ सुनीता चौधरी, हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में एनपीएस स्कूल की छात्राओं जैसमीन, लहर, निर्मल, कृतिका, डिंपल और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंक्शन के विधार्थियों प्रतिभा, चंचल, मुस्कान ने अध्यापक सूर्य प्रकाश जोशी के नेतृत्व में रामधुनी का गान किया। नवज्योति विकलांग संस्था के आदित्य ने गांधी जी के भजन हे राम को सुनाया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

Related posts

रक्षा मंत्री ने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का औपचारिक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया

rktvnews

लड़के-लड़कियों का विवाह एक बड़ी समस्या बन गई है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,आरा के महावि‌द्यलय के छात्रो ने किया रक्तदान।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

इंडियन आइडल 14 के ‘गृह प्रवेश’ एपिसोड में सुभादीप दास ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

rktvnews

Leave a Comment