RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:”डॉ अंबेडकर समग्र सेवा ” अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों के द्वारा किया गया।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)14 अप्रैल।आज बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर नीतीश कुमार,मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों के द्वारा राज्य स्तर पर “डॉअंबेडकर समग्र सेवा अभियान” का शुभारंभ किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 600 लाभुकों को एक मुश्त राशि का अंतरण किया गया।पटना में संपन्न हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। लाइव प्रसारण से समाहरणालय सिवान के सभागार में उपस्थित जिला पदाधिकारी सिवान के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण जुड़े रहें।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात आज सिवान जिले में अभियान की शुरुआत सिवान सदर प्रखंड के बरहन गोपाल महादलित टोला, बरहन( राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरहन, गोपाल, सिवान सदर) में किया गया।जिला पदाधिकारी,सीवान की अध्यक्षता में पूर्व में सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में सभी विकास योजनाओं के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर के आयोजन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया था।आज के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सिवान,अपर समाहर्ता, सीवान, सिविल सर्जन, सीवान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सीवान, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सीवान, के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।लाइव प्रसारण के पश्चात आहुत बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, सिवान ने कहा कि अनु० जाति एवं अनु० जनजाति टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित अनु० जाति एवं अनु० जनजाति परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता रही है।अनु० जाति एवं अनु० जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए सभी अनु० जाति एवं अनु० जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है।विकास शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता होगी एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना प्रमुख लक्ष्य होगा।शिविर के आयोजन के पूर्व में सभी विभागों के कार्यालय प्रधान अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के अच्छादान हेतु ऑफलाइन/ ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उनका नियमानुसार निष्पादन शिविर से पूर्व कर लेंगे।छूटे हुए लाभुक से शिविरमें आवेदन प्राप्त किया जाएगा एवं तथा यथासंभव ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा।इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है।शिविर एवं उसके पूर्व राशन कार्ड, उज्जवला योजना, औपचारिक शिक्षा, आँगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम / कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई ग्राम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड/ स्वास्थ्य कार्ड / हेल्थ कैम्प, प्रधानमंत्री आवास योजना/वास भूमि/बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केन्द्र / हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नली मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं से अनु० जाति एवं अनु० जनजाति टोलों में नियमानुसार आच्छादन किया जाना है।

Related posts

प्राकृतिक खेती से बिना केमिकल व बिना फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किए बढ़ेगी खेतों की पैदावार: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह अतिक्रमण हट न जाए- जिलाधिकारी

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व विद्युत प्रथम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment