RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड द्वारा काऊंसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर 29 जनवरी। स्थानीय शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवों, आरा में आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2024 में शामिल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का काऊंसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया।
काऊंसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा-2024 के परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पढ़ाव है। यहीं से तय होता है कि भविष्य में हमें क्या करना है या बनना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रति वर्ष सम्भावना विद्यालय के 40 से 50 बच्चे बोर्ड परीक्षा में 90% (नब्बे प्रतिशत) से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी विद्यालय की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर इस पढ़ाव को सफलतापूर्वक पार करेंगे तथा विद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई अहम् सुझाव दिये तथा सभी परीक्षार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद सह विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने बोर्ड परीक्षा-2024 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय प्रबन्धन के साथ पाठयक्रम के अनसार पढ़ाई करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को एन०सी०ई०आर०टी० की पाठ्य-पुस्तकों से सभी विषयों में रिमीजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सी०बी०एस०ई० द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र को हल करके लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को प्रश्न का उत्तर याद रहने के बावजूद भी समय कम रहने के कारण उत्तर नहीं लिख पाते हैं। इससे बचने के लिए लिखने का अभ्यास जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त तथा एकाग्र रहने के लिए सुबह में टहलने तथा योग करने की भी सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा-प्रभारी राजेश रमण ने सभी परीक्षार्थियों को सी०बी०एस०ई० द्वारा जारी दिशा निर्देशों को विस्तार से समझाया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के उप-प्रचार्य ऋषिकेष ओझा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहने की नसीहत दी। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्राचार्या तथा निदेशक द्वारा सभी बोर्ड पीरक्षार्थियों को उपहार प्रदान कर विदाई दिया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: दुविधा में पड़े हनुमान जी,मामला उनकी आँखें और मुकुट चोरी का।

rktvnews

प्रल्हाद जोशी ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर : हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों ने संभाली कमान मतदान करने के लिए कर रही हैं मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment