RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मजदूर दिवस पर” पवन श्रीवास्तव स्मृति सम्मान” से सफाईकर्मी सुरेन्द्र राम को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)1 मई।आज 1मई मजदूर दिवस पर आरा रंगमंच व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह, 9 बजे सुबह आरा,कलक्ट्री तालाब स्थित आश्रम पर आयोजित की गई।मजदूर दिवस के अवसर पर सबसे पहले शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मियों के द्वारा संस्कृतिक कर्मी स्व• पवन श्रीवास्तव के तश्वीर पर माल्यर्पण किया गया।उसके उपरांत एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता अनिल तिवारी (दीपू) एंव संचालन पत्रकार आशुतोष पांडे ने किया।
पांडे ने अपने प्रारम्भिक वक्तव्य में मजदूर दिवस पूरी दुनिया मे 1मई को क्यों मनाया जाता है पर विस्तार से अपनी बातों में रखा।
मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने अपने वक्तव्य में कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि स्व पवन जी के देहान्त के बाद उनकी स्मृति में आरा रंगमंच द्वारा कार्यक्रम करते रहने की बात कही गई थी खासकर जिसमे उनकी रुचि रहती थी, उसी कड़ी में आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरा रंगमंच के सभी लोगों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि, वार्ड न•11के कर्मठ एंव ईमानदार सफाईकर्मी सुरेन्द्र राम को मजदूर दिवस पर ये सम्मान दिया जाय।
सम्मान स्वरूप सुरेंदर राम को पगड़ी बांधने के बाद चादर ओढाया गया फिर कुर्ता-पायजामा देने के बाद सुरेंदर राम जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में समाजिक कार्यकर्ता एंव रंगकर्मी अशोक मानव, पत्रकार आशुतोष पाण्डे, अनिल तिवारी (दीपू) सुनील श्रीवास्तव, बम ओझा, संजय पाल, साहेब यादव, करन जी,अर्थ (चुटुर) लड्डू भोपाली, चैतन्य निर्भय, बिनोद कुमार, रविशंकर राय आदि थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद लोकसभा के कृषि समिति की बैठक में हुए शामिल, किसान कल्याण हेतु दिए अहम सुझाव।

rktvnews

बक्सर: “वृक्ष धरा के हैं आभूषण” वृक्ष लगाओ जी के संदेश के साथ विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

भोजपुर : छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

Leave a Comment