RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,18 मई।पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) अंतर्देशीय जलमार्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में ब्रह्मपुत्र नदी पर विकसित किए जा रहे नदी आधारित पर्यटन सर्किट के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल), असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसी) और अंतर्देशीय जल परिवहन निदेशालय (डीआईडब्ल्यूटी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर असम में 19 मई 2023 को किया जाएगा। यह हस्ताक्षर समारोह असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हेमंत बिस्वा सरमा और केन्द्रीय बंदरगाह पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में होगा।
इस परियोजना को सागरमाला कार्यक्रम के तहत 40-45 करोड़ की शुरुआती लागत से विकसित किया जा रहा है। एसडीसीएल और आईडब्ल्यूएआई संयुक्त रूप से परियोजना लागत का 55 प्रतिशत योगदान देंगे जबकि शेष लागत एटीडीसी द्वारा दिया जायेगा। डीआईडब्ल्यूटी ने मंदिरों के पास वाले घाटों का उपयोग इस परियोजना के लिए मुफ्त में करने की सहमति दी है।
ये सागरमाला परियोजना गुवाहाटी में स्थित कामाख्या, पाण्डुनाथ, अश्व क्लांता डोलगोविंदा,उमानंदा चक्रेश्वर और औनियती सतरा नाम के ऐतिहासिक मंदिरों को साथ जोड़ेगी। सर्किट हनुमान-घाट उज़ैन-बाजार से निकलकर जलमार्गों के माध्यम से उपरोक्त सभी मंदिरों को जोड़ते हुए अपना फेरा पूरा करेगा। फेरी सेवा से एक चक्कर को पूरा करने के लिए कुल यात्रा समय 2 घंटे से कम होने की उम्मीद है।

Related posts

मध्यप्रदेश:अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल,सामग्री वितरण स्थल पर स्थापित किए गए मिनी आइसीयू।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा चयनित संवेदकों को दिया गया अनुज्ञप्ति।

rktvnews

बक्सर:विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

अपनी क्षमताओं को विस्तार दें और ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में भारत की यात्रा के साथ आकांक्षाओं को जोड़ें:राजनाथ सिंह

rktvnews

रामगढ़:दिव्यांगजनों के लिए हुआ पर्पल फेयर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महादेवा हनुमान मंदिर में परंपरागत रूप से धार्मिक फगुआ गायन का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment