RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 नवंबर। गुरूवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
समीक्षा के दौरान, जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, आयुष्मान वंदना योजना के तहत अच्छादित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन अनुमंडल कार्यालयों, शहरी निकाय कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों के अलावा मॉर्निंग वॉक स्थलों और पार्कों में प्रातः 6:30 से 9:00 बजे तक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड स्तर पर समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को तेज करें। साथ ही, विशेष कैंप लगाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पेंशनधारियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सिविल सर्जन, भोजपुर ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के परिवारों में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक (वसुधा केंद्र) को निर्देश दिया कि सभी शिविरों में वसुधा केंद्र के सभी VLE की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), डीसीएलआर (सदर), सिविल सर्जन, डीपीएम (हेल्थ), जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:राज्य सरकार मनाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, महिला शक्ति को मिलेगी कई सौगातें।

rktvnews

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के अंतर्गत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों की तस्करी नाकाम की; 4 गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए जीन बैंक की स्थापना की जाएगी:नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment