RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

भोजपुर:रामापुर संदिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह पूर्व भाजपा प्रवक्ता जगन्नाथ सिंह का निधन।

आरा/भोजपुर 29 जनवरी।मुफ्फसिल थाना अंतर्गत रामापुर सनदिया पंचायत के 2001 के मुखिया तथा वे भाजपा के पूर्व प्रवक्ता जगनाथ सिंह जो बखरिया निवासी थे उनकी अचानक मृत्यु हो गई।वे लगभग 93वर्ष के थे। उनका दाह संस्कार आज महुली घाट पर किया गया।लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष सह रामापुर संदिया के पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान ने पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह के दाह संस्कार में महुली घाट शामिल हुए। राजेश्वर पासवान ने बताया कि श्री जगन्नाथ सिंह पहले लिपिक के पद पर थे तथा सेवा निवृत के बाद 2001 में रामापुर संदिया के मुखिया बने थे। वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे,वे सामाजिक कार्य में हमेशा अभिरुचि रखते थे। दाह संस्कार में शामिल होने वाले में आरा व्यापार मंडल अध्यक्ष विमलेश सिंह,राजेश सिंह पंचायत समिति सदस्य भकुरा ,डाक्ट लालबाबु प्रसाद पंचायत समिति सदस्य रामापुर सनदिया के अलावा नेजाबुद्दीन, आशीष सिंह, अजय सिंह,दिलीप सिंह,अमर सिंह,उपेंद्र सिंह,मुन्ना सिंह,भूतु सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य नारायण राम,सोनू सिंह,दीपक सिंह आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राजस्थान में हो रहा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग, योजनाओं की जानकारी के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ संतोष, चंद्रकला और नेमीचंद ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

भोजपुर :बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

छत्तीसगढ : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: दलाई लामा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment