RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी की वार्षिक बैठक संपन्न।

 एकेडमी में आने वाले बच्चों का मोबाईल और जंक फ़ूड की तरफ घट रहा रुझान:विनीत गौतम

आरा/ भोजपुर 29 जनवरी। स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में रविवार को गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी में अभिभावक, कोच व खिलाड़ियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।इस बैठक में एकेडमी कैसे बेहतर ढंग से आगे बढ़े इस पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, साथ ही इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए खिलाड़ियों को गर्म कपड़े और गर्म पेयजल का प्रयोग करने की सलाह दी गई।एकेडमी के कोच विनीत गौतम का कहना है कि बच्चे अनुशासन में रह कर रोजाना फुटबॉल अभ्यास करने इस स्टेडियम में आते हैं, इस एकेडमी में खेल के अलावे बच्चो के फिटनेस पर काफी ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया की हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेल में रुचि रखने के कारण मोबाइल से दूर हो रहे हैं और फास्ट फूड जोकि कई बीमारियों का जड़ है इस फास्ट फूड से हमारे बच्चे काफी दूर जा चुके हैं। बच्चों के एकेडमी में आने के कारण एक खिलाड़ी होने के नाते बच्चे संतुलित आहार का सेवन करते हैं यह एकेडमी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।बैठक की अध्यक्षता अनिल तिवारी ने की। बैठक में विधान उपस्थित अभिभावक में डॉक्टर पम्मी राय,शिरी मसिदा, अंशु कुमारी, निधि कुमारी,रूबी सिंह (एडवोकेट) बबलू सिंह मक्कू लाल गुप्ता आदि सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

नया कॉम्पैक्ट यूटिलिटी ट्रैक्टर-सीमांत और छोटे किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में कर सकता है मदद।

rktvnews

14 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में 5 बिहारी मजदूरों की मौत पर भोजपुर लोजपा रामविलास का शिष्टमंडल परिजनों से मिला।

rktvnews

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने तीन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

नारनौल:मुख्य सचिव ने की उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीसी,स्वीप कार्यक्रम के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment