RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सोने और चांदी से बिजली मीटर बना की जा रही थी तस्करी सोने और चांदी की तस्करी।

डीआरआई ने एफपीओ दिल्ली में आपरेशन ब्लैक गोल्ड के दौरान 16.67 किलो सोना और 39.73 किलो चांदी की मिश्रधातु जब्त की जिसकी कीमत 10 करोड़ रूपये आंकी गई।

नई दिल्ली/29 जनवरी। देश में सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुये राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक खुफिया जानकारी पर आगे कार्रवाई करते हुये ‘‘करंट गुइओर मशीन’’ के रूप में घोषित ‘‘विद्युत करंट/संभावित मीटर’’ की सात खेप को पकड़ा है। यह सामान हांग कांग से नयी दिल्ली, विदेश डाकघर में पहुंचा।
जांच पड़ताल करने पर ये विद्युत मीटर कार्यरत पाये गये, इनमें वास्तविक सर्किट बोर्ड भी था। हालांकि, शुरूआती जांच में ये मीटर सामान्य से अधिक भारी लगे। इन 56 इलेक्ट्रिक मीटर के बाहरीे कवर को काले रंग से रंगा गया था। काले रंग को खुरचने पर इसमें स्टील जैसी चमकीली धातु दिखी। बहरहाल, स्पेक्ट्रोमीटर से जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह 30ः70 अनुपात में सोने और चांदी की मिलीजुली धातु से बना है।

मीटर का बाहरी कवर सोने और चांदी की मिश्रधातु से बना है।

कुल मिलाकर सात खेप में 56 बिजली मीटर आयात किये गये। मीटर के काले आवरण में मिश्रित धातु के रूप में 16.67 किलो सोना और 39.73 किलो चांदी उपयोग की गई थी। जब्त किये गये इस सामान की कुल बाजार कीमत 10.66 करोड़ रूपये आंकी गई।
शुरूआती जांच पड़ताल में लगता है कि पूरी तरह से संगठित गिरोह सोने की तस्करी में शामिल है। उन्होंने सोने के रंग को पीले से सफेद करने के लिये सोना -चांदी मिलाकर उसकी मिलीजुली धातु तैयार की। इस प्रकार की सफेद मिश्रधातु का इस्तेमाल बिजली मीटर का कवर बनाने में किया गया और किसी भी तरह के संदेह से बचने के लिये उस पर काला रंग चढ़ा दिया गया।आगे की जांच जारी है।

Related posts

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:मिशन संजीवनी: न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में CPR प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

रायपुर : तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment