RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 28 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में नालसा के तहत चलाये गये देशव्यापी अभियान “रिस्टोरिंग द यूथ-2024” के आलोक में उपकारा बेनीपुर में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता विनय कुमार झा ने कहा कि जुवेनाइल आरोपी को जेल में रखने का प्रावधान नहीं है।
जुवेनाइल को बाल सुधार गृह में रखा जाता है,विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालकों के कानूनी प्रक्रिया में हर पहलू पर बालकों के हित को ध्यान में रखा जाता है। जेल में बंद ऐसा कोई व्यक्ति जिसे लगता है कि अपराध किए जाने के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी तो वह अपने को जुवेनाइल घोषित कराने की मांग करे।
इसके लिए यदि मैट्रिक का प्रमाण पत्र या विद्यालय से निर्गत कोई जन्म तिथि संबंधी प्रमाणपत्र आदि हो तो प्रक्रिया बहुत आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगा,इस दौरान जुवेनाइल को प्राधिकार की ओर से निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।
मौके पर पैनल अधिवक्ता सुधा रानी,मो.हैदर अली,जेलर भजन दास,प्राधिकार सहायक कुमार गौरव,पीएलवी नितीश कुमार राम आदि उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

भोजपुर: गडहनी प्रखंड में समतामूलक संग्राम दल के विजय कुमार मेहरा के नेतृत्व में भारत बंद पर कराई गई बंदी।

rktvnews

बक्सर:चौंगाई प्रखंड के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

सीतामढ़ी:उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने विवाह भवन में आयोजित पुस्तक मेला का शुभारंभ किया, कहा किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं।

rktvnews

राजस्थान :नये कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं – व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाये गये :मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment