RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल की आयुक्त ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)06 अप्रैल।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा शुक्रवार को सिमरिया पहुंची।जिसके बाद प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय व दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प और वरिष्ठ मतदाताओं को मिलने वाली मुख्य सुविधाओं का जायजा लिया। ततपश्चात लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता सूची पूर्ण रूप से तैयार रखने तथा शिफ्ट और डिलीट मतदाताओं का पहचान करने के साथ फॉर्म 6 भरा या नहीं विस्तृत जानकारियां ली गई। जिसके बाद उन्होंने उपस्थित बीएलओ व पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उस दिशा में तीब्र गति से कार्य करने को निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान चतरा उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, उपनिर्वाचन पदाधिकारी वेदवंति कुमारी, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, बीडीओ विनय कुमार मौजूद थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने डॉ. श्री शिवकुमार महास्वामीगलु को उनकी सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर तुमकुरु में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधरोपण,भांजे-भांजियों, भाई-बहनों और कार्यकर्ताओं के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में रोपा पौधा।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की शुरूआत करेंगे।

rktvnews

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

rktvnews

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment