मोतीहारी/बिहार 26 जनवरी।समाहरणालय परिसर में अवस्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार, मोतिहारी में जिला निर्वाचन विभाग के तत्वाधान गुरुवार को में 14 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के शुभ अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी ,मोतिहारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया ।
सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, मोतिहारी द्वारा स्वागत संबोधन के साथ ही जिलेभर में निर्वाचन कार्य से संबंधित गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत कराया गया ।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” है।
पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 3496 मतदान केंद्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को फोटो निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन विधिवत रूप से किया गया है ,
मतदाता सूची, सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में जनसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध है ।
जिलान्तर्गत प्रारूप प्रकाशन दिनांक 27. 10 .2023 के पश्चात कुल 113172 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया ,
कुल मतदाताओं की संख्या पुरुष 1872993/ महिला 1676363/ थर्ड जेंडर 96 /कुल 3549450 है,
कुल 43777 मतदाताओं का विलोपन की कार्रवाई की गई , कुल 139205 मतदाताओं का नाम/ जन्मतिथि /फोटो आदि में संशोधित किया गया ,
कुल 18 से 19 आयु ग्रुप के कुल 35957 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया ,
DSE अंतर्गत Within AC-7657 तथा Across AC-116003 कुल-123660 निर्वाचको को सत्यापन कर विलोपन की करवाई की गई।
PSE अंतर्गत Within AC -59871 तथा Across AC-55079 कुल-114490 निर्वाचकों को सत्यापन कर संशोधन/ विलोपन की कार्रवाई की गई।
जिलान्तर्गत 6 अनुमंडल में इवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र बनाया गया है, जो कार्यरत है अभी तक कुल 2022 मतदाताओं द्वारा डमी वॉलेट सीट पर मतदान किया गया है, जिलान्तर्गत 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12 मोबाइल वैन संचालित है, जिसमें 3496 मतदान केंद्रों में से अभी तक 845 मतदान केंद्रों पर प्रदर्शन कर निर्वाचकों को जागरूक किया जा चुका है ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई :-
“हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए ,निर्भीक होकर धर्म, वर्ग ,जाति ,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे “।
प्रत्येक विधानसभा के उत्कृष्ट 5 बीएलओ,डाटा एंट्री ऑपरेटर,जिला निर्वाचन कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को ससमय उत्कृष्टता पूर्वक कार्य संपादित किए जाने के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के सभी युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी मतदान की सफलता निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का परिणाम होता है, उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

