RK TV News
खबरें
Breaking News

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

गायिका अनुराधा पौडवाल और निर्देशक दीप श्रेष्ठ के छठ के गानो की शूटिंग सम्पन्न।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 अक्टूबर।एक बार फिर चर्चित अभिनेता व निर्देशक दीप श्रेष्ठ और अनुराधा पौडवाल, विनय बिहारी , राजेश गुप्ता का संयुक्त प्रयास छठ गीत” हे छठी मईया मे” दिखेगा। जो श्रेष्ठ मूवीज पर अतिशीघ्र आ रही है ।इस संबंध में दीप श्रेष्ठ ने बताया की पटना में गंगा के किनारे उसी गंगा घाट पर शुटिंग किया गया जहां आज से 25 वर्ष पहले पद्मश्री शारदा सिन्हा दीदी और अनुराधा पौडवाल जी के छठ के गानो की शूटिंग की थी जो हर साल छठ महापर्व पर देश विदेश में बजता है और पुरे दुनिया मे छठ पर्व पर सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला विडियो बन चुका है। उन्होंने कहा की लोगों ने पहले भी छठ के गीतों को में उनके निर्देशन को पसन्द किया है।जिसके लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए पुनः उसी निर्देशन को बखूबी प्रस्तुत करने की बात कही।
दीप श्रेष्ठ ने कहा की फिर एक बार अनुराधा पौडवाल के छठ गाने को रिकॉर्ड करने और निर्देशित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया है और साथ मे अभिनेत्री अनामिका श्रीवास्तव , श्वेता रशमि ,मैक ,अभिषेक, हर्ष,सुरेनदर ,पुजा , बेबी इत्यादि है। कैमरा मैन राजेश राठौड , एडिटर शादिल ईशान मेकप आकाश का है।
दीप श्रेष्ठ ने बताया की ” छठी मईया गीत” में उन्होंने छठ के पारंपरिक रिती रिवाज को दिखलाने का प्रयास किया है जो सभी को पसन्द आयेगी।उन्होंने इस छठ गीत के अतिशीघ्र श्रेष्ठ मूवीज़ पर आने की बात कही।

Related posts

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की!चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो:मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

राष्ट्रपति की ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

rktvnews

लापता युवती बरामद।

rktvnews

रायपुर : लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने सुकलाल सूर्यवंशी।

rktvnews

लोकसभा चुनाव में एनडीए घटकों को मजबूती प्रदान करेगा अपना दल (एस) मध्य प्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment