RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

सीतामढ़ी/बिहार 24 जनवरी।महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश पर जिला प्रोग्राम कार्यालय सीतामढ़ी, जिला प्रशासन सीतामढ़ी एवं यूनिसेफ/प्रथम संस्था के सहयोग से कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए | कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति एवं डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी डॉ प्रीति ने बताया मनोबल उम्मीद की चिंगारी है, हमे किसी पर निर्भर नहीं होना है| सपने देखिए और अपने जीवन का महान लक्ष्य रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और निरंतर आगे बढ़ते रहना है| लड़कियां पढ़ती है दो परिवार शिक्षित होते हैं। संगत अच्छे होने चाहिए |समाज हमसे बनता है , समाज से हम बनते है | यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) पर जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ डीडीसी डॉ प्रीति ने हस्ताक्षर कर किया | (पॉक्सो) अधिनियम के संबंध मे उन्होंने बताया की यह खुशी की बात है कि आज हम खुल कर चर्चा कर रहे हैं| इसे एक दिन नहीं लगातार इस पर जागरूकता अभियान चले ऐसा प्रयत्न होना चाहिए। डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी ने बताया बच्चों को अपने अधिकार समझना जरूरी है, डरना नहीं है कोई भी शिकायत हो तो टोल फ्री नंबर 181 ,112 या चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते है| यूनिसेफ उड़ान परियोजना प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने पीपीटी के माध्यम से लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण,बाल विवाह एवं (पॉक्सो) अधिनियम के संबंध मे विस्तार से चर्चा कर समझ विकसित किया | डीडीसी डॉ प्रीति के नेतृत्व में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई | बच्चे द्वारा पेंटिंग बनाकर बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओ एवं बालिकाओं का मूल्य का संदेश दिया गया | नुक्कर नाटक, गीत संगीत, रैली आदि का आयोजन किया गया| अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान की गई | मौके पर प्रधानाध्यापक कमरुल होदा, नोडल (पॉक्सो) शिक्षक तूलिका कुमारी, राम नारायण पासवान,कुमारी मणि, प्रतिभा कुमारी, खुशबू कुमारी, शिवानी कुमारी, निखत प्रवीण, रश्मि कुमारी, मंजू कुमारी डीसीपीओ सदर, कामिनी कुमारी सीडीपीओ ग्रामीण, रूपम कुमारी जिला समन्वयक, देवजीत कुमार जिला मिशन समन्यवक, मंटू कुमार प्रखंड कौशल विकास केंद्र समन्वयक, इनामुल हक, जसवीर कुमार, छोटे लाल कुमार आदि शामिल रहे।

Related posts

जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है! इंदिरा जी की नीयत सही थी इसलिए आज भी उन पर भरोसा है: प्रियंका गांधी

rktvnews

गया:मनरेगा योजना अन्तर्गत निर्मित महात्मा गांधी खेल स्टेडियम का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:सिंधु सम्राट दाहिर सैन के 1312 वें बलिदान दिवस पर इंदौर में सिंधी संस्थाओं ने देवनानी का किया अभिनंदन।

rktvnews

जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को कर रहा सुदृढ़।

rktvnews

यूपी में बिजली वितरण में ऐतिहासिक बदलाव।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याए।

rktvnews

Leave a Comment