RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को कर रहा सुदृढ़।

मुस्कान 24ए7\01 नवंबर।देश भर में ब्रैंड की रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में विशेष कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की प्रमुख टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया (ASUS India) ने आज जयपुर में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत करने की घोषणा की है। 300 वर्ग फुट में फैला हुआ यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स, जैसे- वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ को शामिल करता है। जयपुर में स्थित यह स्टोर ब्रैंड का 7वाँ एक्सक्लूसिव स्टोर है। इस प्रकार, राजस्थान में यह ब्रैंड कुल 11 एईएस और आरओजी स्टोर्स की उपलब्धि हासिल कर चुका है।
इस रिटेल विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, राजधानी जयपुर में इस नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे नवीनतम नवाचार के अनूठे अनुभव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम् योदगान देगा। स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए और भी अधिक इंटरैक्शन और नए टचपॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”
रिटेल स्टोर का पता: की विज़न, जी-6 जगदम्बा टावर, आम्रपाली मार्ग, एयरटेल स्टोर के पास, जयपुर।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किए जा रहे 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

आमजन के लिए तपस्वी बनकर जिए स्व. कैलाश जोशी : मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर :जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही,सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना।

rktvnews

BRICS इंटरनेशनल फ़ैशन फ़ेडरेशन की घोषणा के लिए 50 से ज़्यादा देश एकजुट हुए।

rktvnews

शौमिल प्रिया ने अपने जन्मदिन पर उपयोगी सामान किया अनुदानित!सेवा में सहयोगी बनना हमारी सभ्यता और संस्कृति:शौमील प्रिया

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा की खुराक खिला किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment