RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में आयोजित हुआ बालिका दिवस पर समारोह।

हनुमानगढ़/राजस्थान 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला कलक्टर कानाराम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि यह दिवस एक कमरे में बैठकर मनाने वाला नहीं है, इसका बड़ा आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर बड़े दिवस के रूप में आयोजन किया जाएगा। घर-घर पहुंचने की कोशिश करेंगे कि अभी तक दिवस के आयोजन की उपयोगिता कैसे है। जिले का अभी भी लिंगानुपात 982 है, जो कि कम है। जहां हम समानता की बात करते है, वही समाज बेटियों से हजारों सवाल करता है। अभी भी बालिकाओं को लेकर समाज उतना सम्मान नहीं दे पाता। कलैक्टर ने कहा कि सरकार ने समय-समय पर बालिकाओं और महिलाओं को लेकर बहुत प्रयास किए है। जैसे पीसीपीएनडीटी एक्ट टूल कारगर टूल बनकर उभरा है। इस एक्ट के तहत जन्म से पहले भ्रूण की पहचान नहीं होने देंगे, उसके लिए कड़े प्रावधान किए गए है, जिसका परिणाम भी मिला है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि पढ़े-लिखे लोग भी भेदभाव करते है, बेटो के लिए बंदूक और बेटियो के लिए हमेशा गुड़िया ही खरीदी जाती है। अगर इस परिस्थिति में कोई बदलाव ला सकता है तो वह शिक्षा है। जब बेटी पढ़ेगी तो वह भेदभाव का शिकार नहीं होगी तथा जिसने भेदभाव झेला है वह अपने बच्चों के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी। उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि आप जिस सेक्टर में ट्रेनिंग ले रही है वह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आप पिछले सिविल सर्विस का परिणाम देखें तो उसमें टॉप 10 में से तीन महिलाएं थी। वर्तमान में महिला किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी हुई नहीं है।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि बेटियों की मां की कोख में ही सुरक्षा करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू है, जिसकी पालना सख्ती से करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मुखबिर योजना भी संचालित की जा रही है। विभाग की पीसीपीएनडीटी सेल और आईईसी सेल की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खण्ड स्तर पर भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने बेटियों पर एक कविता प्रस्तुत की, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल सहू व आरती कुमारी (संयुक्त प्रथम), पूजा कुमारी द्वितीय एवं रिंकी कंवर तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, योगिता द्वितीय व गीतांजलि तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रियाश्री प्रथम, ज्योति द्वितीय एवं पूजा बरोड़ तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान गहलोत, प्रियंका वालिया, साक्षी व सैलवी को पुरस्कृत किया गया। इसमें पलक, कोमल,अनलप्रिया, सुखजीत बुद्धवंती व सुमन की रंगोली को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, नर्सिंग अधीक्षक बलबीर सिंह भांभू, पीसीपीएनडीटी कार्डिनेटर संदीप कुमार, नर्सिंग टयूटर हंसराज तुनगरिया, सुमन कुमारी, मोनिका, किरणजीत कौर, नरेन्द्र कौशिक, संतोष चौधरी, भैरूसिंह जोधा, राजेन्द्र कौर, सुमन एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Related posts

मुख्यमंत्री ने अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड के चिलहरी में किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार बोर्ड मे शाहपुर के छात्रों का सफल प्रदर्शन! छात्रों ने पाया अच्छा रैंक।

rktvnews

भोजपुर: C.F.M.S. 2.O का दिया गया सैद्धांतिक प्रशिक्षण।

rktvnews

नारनौल:प्रत्याशी 5 सितंबर से कर सकते हैं नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

भोजपुर:समय पर बिजली बिल का भुगतान कर उपभोक्ता निभाएँ अपनी जिम्मेदारी : SBPDCL

rktvnews

Leave a Comment