RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान में “स्वास्थ्य और स्वच्छता: परस्पर संबद्ध” शीर्षक पर व्याख्यान आयोजित।

प्रो. रंजना अग्रवाल, निदेशक, सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर मुख्य अतिथि प्रो. श्रीधर द्विवेदी को सम्मानित करते हुए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 मई।नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रमुख, वरिष्ठ सलाहकार हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर श्रीधर द्विवेदी ने आज वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) में “स्वास्थ्य और स्वच्छता: परस्पर संबद्ध” शीर्षक पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आज नई दिल्ली में किया गया।
यह व्याख्यान सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा संस्थान के विवेकानंद हॉल में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के 15 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित किया गया था। इसमें स्वच्छता और समग्र कल्याण के बीच आंतरिक संबंध पर ध्यान केंद्रित किया गया।अपने संबोधन में प्रो. श्रीधर द्विवेदी ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि सभी धर्म स्वच्छ जीवन-शैली को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे कोविड महामारी के दौरान अपनाई गई स्वस्थ आदतों को जारी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इसमें उचित स्वच्छता प्रथाएं और एक संतुलित जीवन शैली सम्मिलित है।सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल ने स्वच्छता को एक मिशन बनाने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य एक स्वच्छ राष्ट्र के रूप में भारत की छवि को सुधारना और बढ़ाना है। स्वच्छता पखवाड़ा पहल इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत एक घटक प्रयोगशाला है। यह विज्ञान संचार, साक्ष्य-आधारित विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति अनुसंधान और जनता के बीच वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण।

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को ले प्रचार रथ रवाना।

rktvnews

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता:“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

rktvnews

भोजपुर : आरा कलेक्ट्रेट घाट के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment