RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान के दो शिक्षक को भी मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06सितंबर। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश भर से चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यम से चयनित 50 शिक्षकों में राजस्थान के दो शिक्षकों बलजिंदर सिंह बरार, वाइस प्रिंसिपल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 4 जे जे, ब्लॉक पदमपुर जिला श्रीगंगानगर और हुकम चंद चौधरी, शिक्षक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीएसएफ, बीकानेर राजस्थान का भी चयन हुआ जिन्हें आज भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों का उद्देश्य देश में शिक्षकों के आद्बितिय योगदान को सेलिब्रेट करना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के जरिए न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया है बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में विजेताओं को योग्यता का प्रमाण पत्र, ₹50000 का नगद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है।

Related posts

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर औद्योगिक क्षेत्रों के लिए किया रवाना।

rktvnews

बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का हुआ आयोजन!अल्ताफ की गायकी पर झूमे श्रोता।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादुन:सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा।

rktvnews

21 जून को जी किशन रेड्डी 60 कोयला ब्लॉकों के लिए वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने की वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment