RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने कौशल भवन का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/24 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 24 जनवरी को नई दिल्ली में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के नए भवन कौशल भवन का उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री जनमन, आजीविका संवर्धन के लिए कौशल प्राप्ति और ज्ञान जागरूकता (संकल्प), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) जैसी सरकार की विभिन्न पहलों के लाभार्थियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों को देखा और लाभार्थियों के साथ बातचीत की।
कौशल भवन की आधारशिला मार्च 2019 में रखी गई थी। यह भवन मंत्रालय के साथ-साथ इससे संबद्ध संगठनों – प्रशिक्षण महानिदेशालय, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के लिए कार्यालय स्थान प्रदान करेगा। आधुनिक सुविधाओं और अवसंरचनाओं से लैस इस अत्याधुनिक कार्यालय भवन का उद्देश्य नई कार्य संस्कृति लाने और कौशल भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और कुशल कार्य वातावरण प्रदान करना है।

Related posts

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

मध्यप्रदेश:केले की प्राकृतिक खेती ने बदल दी कृषक पूरनलाल की तकदीर।

rktvnews

पिपरा के ग्राम पंचायत दिनापट्टी में जनसंवाद आयोजित।

rktvnews

आतंकवाद एक गंभीर वैश्विक चुनौती है और इसे समाप्त करने के लिए सभी लोकतांत्रिक देशों को एक साथ आना होगा: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

rktvnews

नई दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment