RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिभा के धनी है उर्दू प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक इमरान हाशमी।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।आरा सदर प्रखंड के सनदियां पंचायत में चकिया गांव में उर्दू प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक इमरान हुसैनी की प्रतिभा से विद्यालय के साथ साथ पंचायत के लोग भी काफी प्रभावित हैं। इनका विशेष गुण है कि यह बोर्ड पर छात्र-छात्राओं को चित्रकला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें सुगमता से पाठ याद करा देते हैं।इससे चित्रकला के प्रति उत्साह और विषय वस्तु को दिमाग में बैठाने में कामयाब है। इस प्रतिभा से सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय है।विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी श्री हाशमी आगे आगे रहते है और बढ़ चढ़ कर भाग लेते है चित्रकला में इनकी विशेष रुचि है। यह प्रतिभा इन्हें अन्य शिक्षकों से अलग एक विशिष्ट स्थान दिलाती है । शिक्षक अजीत कुमार, रिम्मी सिंह आदि ने भी इनको विद्यालय का धरोहर बताया। पंचायत के मुखिया हरेंद्र सिंह ने भी शिक्षा के प्रति समर्पित बताया है।प्रधानाध्यापक हरि जी कुमार ने बताया कि शिक्षा के प्रति समर्पण एवं बच्चों से होता इनका लगाव सराहनीय है।सक्रिय समाजसेवी सरफराज अहमद खान ने इनके द्वारा बनाए गए कुछ चित्रों को देखा तो इनकी प्रशंसा किए बिना ना रह सके।पूर्व वार्ड सदस्य मो जसीम बारी ने उनके बच्चों को पढ़ाने के तरीके एवं उनके द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रशंसनीय बताया।

Related posts

IA फतुहा में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई, 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन-2025 के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के साइंटिस्ट्स SM HOSSAIN द्वारा जनपद बागपत की जलस्तर प्रबन्ध योजना NAQUIM 2.0 की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आयोजित उत्तर क्षेत्र के कुलपतियों के सम्मेलन का शुभारंभ किया।

rktvnews

जयपुर:महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

Leave a Comment