RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रामलला विराजमान हो रहे हैं, अब कटुता व भेदभाव मुक्त समाज के पुनर्निर्माण हेतु जुटें : आलोक कुमार

अयोध्या/उत्तर प्रदेश (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 21 जनवरी।विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आज कहा है कि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्ष के उपरांत भगवान राम लाल के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव है। वैश्विक हर्ष के समय में पुरानी कटुता, भेदभाव और मनमुटाव को भुलाकर एक समरस और एकाकार हिंदू समाज के नव निर्माण के लिए हमें आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने आज एक विडियो संदेश के माध्यम से कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सोमवार हो जाएगी। मुगलों, अंग्रेजों और उसके उपरांत स्वाधीन भारत की अपनी ही सरकारों से, कुल मिलाकर 500 वर्षों संघर्ष हुआ है। अब तो राम जी विराजमान हो रहे हैं। अभियान सफल हुआ है। अब यह समय है आगे देखने का, बीती ताहि बिसारने का। अपने ही दांतों से यदि जीभ कट जाए तो क्या कोई दातों को तोड़ता है! इसलिए जो कटुता का समय था, उसे भुलाकर पूरे समाज के साथ एक समरस वातावरण बना कर आगे बढ़ें।
राम जोड़ने वाले हैं, राम संभालने वाले हैं। इसलिए इस प्राण प्रतिष्ठा का संदेश यही होगा कि समाज में पुरानी कटुताएँ और संघर्ष भूल कर सबको साथ लेकर हम आगे बढ़ें । पिछले को याद ना करते हुए नवनिर्माण की दृष्टि से पूरे विश्व में सुख और सौख्य बांटने की दृष्टि से अब पूरा समाज लगे, यही प्रार्थना इस अवसर के लिए उचित होगी।

Related posts

भोजपुर: धारिक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुलहरिया में आयोजित हुआ मतदाता संवाद।

rktvnews

चतरा:मंत्री संग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण!संबंधित पदाधिकारी को दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: विलुप्त हो रही “भोजपुरी चित्रकला” को प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी ने किया जीवंत।

rktvnews

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक।

rktvnews

भोजपुर:मोतियाबिंद का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में जल्द होगा प्रारंभ:नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के प्रसाद

rktvnews

बागपत:हीटवेव से बचाव हेतु रोगीयो के लिए जिला संयुक्त चिकत्सालय बागपत में, जिलाधिकारी ने तैयारी का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment