RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर में डीएम ने विकास को दी तेज रफ्तार : शहर के दो बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अखाड़ाघाट और चंदवारापुल का डीएम ने किया निरीक्षण।

मार्च 2027 में होगा पूर्ण , जिलावासियों को नववर्ष में मिलेगी दो बड़ी सौगात।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)29 अप्रैल।जिले में आवागमन को सुगम, सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चल रहे आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य को गति देने तथा कार्य को जल्द पूरा कर आम जनता को समर्पित करने हेतु जिलाधिकारी प्रतिबद्ध हैं। मुजफ्फरपुर शहर के इन दो महत्वपूर्ण एवं बृहत परियोजनाओं- अखाड़ाघाट एवं चंदवारापुल के पूर्ण हो जाने से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सुदृढ़ता आयेगी, बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
इस क्रम में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को शहर के दो अत्यंत महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं—चंदवारा पुल (फेज-1 एवं फेज-2) तथा अखाड़ाघाट पुल के समानांतर नये पुल का स्थलीय निरीक्षण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जेल चौक से सिपाहपुर होते हुए ओल्ड एनएच दरभंगा तक, डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के समीप 2050 मीटर लंबे एप्रोच पथ (फेज-2) के निर्माण के लिए पांच मौजा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। उन्होंने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आये। इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी ने दामोदरपुर, भगवतीपुर एवं हरपुर मौजा में भूमि अधिग्रहण के लिए प्राक्कलित राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा कार्यकारी एजेंसी पुल निर्माण निगम से राशि की अधियाचना भी कर दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी गई तथा इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्क्षण बुधवार को ही संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने एवं कार्य में तेजी लाने हेतु निकल पड़े।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम एवं अंचलाधिकारी मुसहरी को निर्देश दिया कि 7 मई को विशेष कैंप आयोजित कर आरेखन में पड़नेवाले भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये जायें तथा मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ भू-अर्जन कार्य संपन्न किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएलएओ द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित भू-धारियों को नोटिस जारी कर हस्तगत करा दिया गया हैं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने डीएलएओ को निर्देश दिया कि शेष दो मौजों—सिपाहपुर और चक मोहब्बत—का प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर आवश्यक राशि की अधियाचना पुल निर्माण निगम से करें। जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट की पूर्णता के बारे में पूछे जाने पर वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि इस पूरी परियोजना को मार्च 2027 तक पूर्ण कर आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
चंदवारा पुल के फेज-1 का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वरीय परियोजना अभियंता को निर्देश दिया कि 20 मई तक पुल पर ब्लैक टॉपिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि सड़क पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बन सके। यद्यपि आम लोगों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल पर आवागमन का कार्य तत्काल चालू है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 20 मई तक ब्लैक टॉप का कार्य हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान चंदवारा स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्य में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि स्मारक के ऊपरी तल पर एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जिसे नगर निगम को सौंपा जाएगा। यह लाइब्रेरी न केवल ज्ञान का केंद्र बनेगी, बल्कि युवाओं को महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम भी बनेगी।
जिलाधिकारी ने इस परियोजना के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने तथा हर 10 दिन पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, चंदवारा क्षेत्र के निकटवर्ती सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मुसहरी को 11 मई तक सभी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता के लिए होती हैं और उन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ अखाड़ाघाट पुल के समानांतर निर्माणाधीन नये पुल की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस पुल की कुल लंबाई 272 मीटर है तथा इसमें 8 पाये (पिलर) बनाये जा रहे हैं। परियोजना की प्रगति संतोषजनक पाई गई, लेकिन जिलाधिकारी ने कार्य में और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे भी मार्च 2027 तक हर हाल में पूर्ण किया जाय।
उन्होंने कहा कि यह पुल शहर के यातायात दबाव को कम करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस दौरान बताया गया कि अखाड़ाघाट पुल से जीरो माइल तक 920 मीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ताकि विभाग को भेजा जा सके।
साथ ही, अखाड़ाघाट से सरैयागंज टावर की ओर 172 मीटर तथा जीरो माइल की ओर 217 मीटर पहुंच पथ का निर्माण, पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परियोजनाएं समय पर पूर्ण हो सकें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम शाह, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, अंचलाधिकारी मुसहरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक के द्वारा हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तृतीय चरण का जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला अस्पताल से किया शुभारंभ।

rktvnews

बार एसोसिएशन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में बाधा डाल रही है’ : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।

rktvnews

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन व कावड़िया पथ का किया निरीक्षण।

rktvnews

आरा में मलेरिया को भागाएंगे, समाज को बचाएंगे” नारों साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

वेस्ट टू वंडर के अतंर्गत बन रही घरेलू साज-सज्जा और उपयोगी सामग्री।

rktvnews

Leave a Comment