RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजीव रंजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले जिला अध्यक्ष!भोजपुर जिला कायस्थ सम्मेलन व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का होगा भव्य सम्मान:जिला अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय

आरा/भोजपुर 21 जनवरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक शनिवार को महादेवा हनुमान मंदिर में अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम मंदिर के विधि विधान के अनुसार माल्यार्पण पूजा और जयघोष से प्रारंभ हुआ। बैठक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए प्रो सहाय ने कहा की एक खुशखबरी आई है जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।यह बिहार वासियों के लिए गौरव की बात है। इन्होंने बताया की राजीव जी एक सक्रिय समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता तथा सबका ध्यान और सम्मान रखनेवाले , लंबे समय से बिहार से लेकर देश के कायस्थ परिवार को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इन्हें अभाकाम का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है इससे काफी प्रसन्नता है।एक सही कार्यकर्ता को सम्मान मिला है। भोजपुर जिला काफ़ी आह्लादित है। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता और उम्मीद है कि ये संगठन को और सशक्त सम्मानजनक नेतृत्व प्रदान करेंगे। बधाई देने वालों में सुरेंद्र कुमार सिंहा, दिलीप कुमार सिंहा, डॉक्टर संदीप कुमार अधिवक्ता, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद ,सचिन सिंहा डॉक्टर संजीव कुमार सिंहा, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
अंत में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि वे अपने पूरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी से सहमति लेकर पूरे टीम के साथ जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह में उपस्थित होने की महती कृपा प्रदान करें। स्वागत और संचालन महादेवा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।

Related posts

राजस्थान:जर्मनी में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ पर्यटन सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लग्जरी रिसॉर्ट्स, वेलनेस, एडवेंचर और ईको-फ्रेंडली टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश का आमंत्रण दिया।

rktvnews

कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान ,आरा के प्रमाणपत्र सह सम्मान समारोह में महापौर इंदु देवी ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देहरादून:केन्द्रीय बजट 2026-27 किसानों को सशक्त,युवाओं को अवसर, महिलाओं को बनाता आत्मनिर्भर : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में मनाया गया 67 वा स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा।

rktvnews

Leave a Comment