RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, आवेदिका को मौके पर ही मिला राशन कार्ड।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)28 अप्रैल।जिला प्रशासन, चतरा द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिली। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देशानुसार आयोजित इस जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
इसी क्रम में चतरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-15 की निवासी नसीमा खातुन ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पति बीमारी के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। आवेदिका द्वारा अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आपूर्ति कार्यालय द्वारा आवेदिका के आवेदन को तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत प्राप्त हुई।
इस अवसर पर आवेदिका नसीमा खातुन ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता दरबार में मेरी समस्या को गंभीरता से सुना गया और उसी समय समाधान भी कर दिया गया। इससे मुझे बहुत बड़ी राहत मिली है। अब मेरे परिवार को राशन की चिंता नहीं रहेगी। प्रशासन की यह पहल हम जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत सहायक है।”
जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने के दिये निर्देश।

rktvnews

अयोध्या;का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुख्य नियन्ता कार्यालय में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता।

rktvnews

चतरा जिला के 39 वें उपायुक्त के रूप में कीर्तिश्री ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment