RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जाड़े की रात….! : सुजीत कुमार

 

सुजीत कुमार

जाड़े की रात

घना कोहरा, सुनसान सड़क
सड़क पर आवारा कुत्तों का झुण्ड
ठंड से बचने के लिए
आशियाना तलाश रहा है।
वहीं फुटपाथ के किनारे वैसे लोग, जिन्हें
आशियाना मयस्सर नहीं है,
वे अलाव जलाकर
उसके इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं और
बीच- बीच में पुलिस हड़का जाती हैं ।
ये परिस्थितियाँ एक सभ्य समाज और
सुशासन रूपी सरकार के मुँह पर तमाचा मारने जैसा है,जो दिन-रात विज्ञापन के द्वारा बेघरों और बेसहारा लोगों को घर देने का प्रचार करती रहती है।
जाड़े की रात
गरीबों के लिए कष्ट लेकर आती है।
इस देश और समाज में दो तरह के लोग रहते हैं, एक जो बंद कमरे में विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं और जो गरीबों के लिए गरीबी से जुड़ी नीतियों को बनाते हैं औऱ
दूसरी तरफ वे लोग जो सरकार की उपेक्षा के शिकार हैं और कष्टमय जीवन जीने को मजबूर हैं।
जाड़े की रात
एनजीओ और समाजसेवी संस्थानों के लिए
फंड का जुगाड़ कराती है,
फंड का कुछ हिस्सा गरीबों के हिस्से आता है और ज्यादातर हिस्सा नेताओं और नौकरशाहों की जेबगर्म करने में चला जाता है।
जाड़े की रात
कुछ लोगों के लिए अवसर बन कर आती है औऱ कुछ लोगों के लिए त्रासदी बनकर।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल संग निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाथ की डोली को दिया कंधा।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

rktvnews

वाराणसी:सनातनी समाज द्वारा नागाओं, साध्वियों और अवधूतनियों संग लाली घाट पर अलौकिक होली।

rktvnews

हैदराबाद में ‘योग महोत्‍सव’ में जुटे 50,000 उत्‍साही प्रतिभागी।

rktvnews

Leave a Comment