RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के हो काम : उपमुख्यमंत्री ,दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )04अप्रैल। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरूवार को शासन सचिवालय में शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों के संरक्षण के संबंध बैठक आयोजित की गई।
दिया कुमारी ने प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास विभाग, शासन सचिव पर्यटन, झुन्झुनूं,सीकर,चुरू जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तथा पर्यटक स्वागत केन्द्र, बीकानेर,झुन्झुनूं,सीकर उप निदेशक / सहायक निदेशक, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन (विकास) की उपस्थिति में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के लिए आवश्यक उपाय किये जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस क्षेत्र से सम्बन्धित बिन्दुओं का ध्यान में रखकर यदि आवश्यक हो तो विरासत संरक्षण बॉयलॉज को भी अपडेट किया जाए।
उपमुख्यमुत्री ने निर्देश दिए कि सीकर,झूंझनूं और चूरू कलेक्टर पटवारियों के माध्यम से शेखावाटी की हवेलियों का सर्वे कर उसका डिजिटलाइजेशन करवाये। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों के संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर विरासत संरक्षण बॉयलॉज की आवश्यता है। जिसके लिए चरणबद्ध कार्य किये जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सीकर के रामगढ़ की हवेलियों के संरक्षण के लिए तत्काल प्रभाव से सीकर कलेक्टर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञों को साथ रामगढ़ का दौरा कर, वहां लोकल स्तर पर बिन्दुवार अध्ययन कर सुधारात्मक कार्य शुरू करे। उन्होंने निर्देश दिए कि रामगढ़ को शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों के संरक्षण के एक मॉडल के रूप में तैयार जाए। जिसके आधार पर शेखावाटी क्षेत्र के अन्य स्थानों की हवेलियों के संरक्षण के कार्य को योजना बनाकर गति प्रदान की जाएगी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,125 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त, उपभोक्ताओं में “खुशी की लहर”।

rktvnews

नारनौल:केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भाजयुमो का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ!लाठी गोली की निरंकुश सरकार को युवा देंगे कलम से जवाब :जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर:महिला आरक्षण बिल का विपक्षियों द्वारा विरोध देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान : पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment