RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा!कहा संचालित विकास योजनाओं को समय सीमा के अंदर कराएं पूर्ण।

चतरा/झारखंड 18 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं के प्रगति को लेकर कार्यकारिणी एजेंसी के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण, स्वीकृत योजनाओं के विरूद्ध कार्यारम्भ की समीक्षा, विद्यालय भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण एवं मरम्मति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं व पूर्ण किए गए योजनाओं समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई। जिसमें शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा, लघु सिंचाई, जिला परिषद, भवन प्रण्मडल, कृषि विभाग समेत अन्य कार्यकारिणी एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा संचालित विकास योजनाओं में अनियमित्ता या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा जो योजना पूर्व में अनुमोदित हो चुकी है और अभी तक टेंडर या किसी कारणवश लंबित है उसके सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर लायें।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, सभी कार्यकारिणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:गुरुवार को 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

rktvnews

भोजपुर: जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ,जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सक्रिय।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर :विद्यालय में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और शिव विवाह भव्यता से संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सदर प्रखंड के आधा दर्जन गावों के गेहूं की फसल में भयंकर अग्नि कांड, सैकड़ों किसानों की फसल नष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment