RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:दावा वाद से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

दरभंगा/बिहार 17 जनवरी।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर क्लेम केस से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीजे श्री प्रिया ने कहा कि अधिक से अधिक क्लेम केश का निष्पादन 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाना है।
बीमा कंपनियों के अधिवक्ता संबंधित कंपनी से संपर्क करें और चयनित दावा वादों की सूची उपलब्ध करायें,ताकि लोक अदालत में उपस्थित के लिए दावाकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के अधिकारी और दावाकर्ताओं के बीच प्रि-काउंसलिंग भी कराया जाएगा,ताकि मामले को सुलह समझौता के आधार पर निपटाया जा सके।
बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने निष्पादन योग्य दावा वादों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में क्लेम के अधिवक्तागण चंद्रधर मल्लिक,हरिवंश कुमार कर्ण,सुरेंद्र कुमार,लाल बहादुर यादव,सुनील कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित।

rktvnews

बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:जिला में 3 से 5 मार्च तक मनाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही है शतप्रतिशत मतदान का संदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर : राकेश विशेश्वर ओझा पहुँचे धमवल! बाढ़ पीड़ितों का लिया हाल समाचार।

rktvnews

Leave a Comment